धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: लड़की गुस्सैल है या नरम दिल? इन लक्षणों से जान सकते हैं लड़कियों का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी लड़कियां जो दिखने में दुबली-पतली होने के साथ ही जिनकी नाक मोटी और आवाज गंभीर हो, उनका स्वभाव थोड़ा झगड़ालू प्रवृत्ति का माना जाता है। उनकी नाक पर हमेशा गुस्सा बैठा रहता है।

2 min read
सामुद्रिक शास्त्र: लड़की गुस्सैल है या नरम दिल? इन लक्षणों से जान सकते हैं लड़कियों का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद चिन्हों के द्वारा उसके हाव-भाव, व्यवहार या लक्षणों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही शास्त्रों में महिलाओं के बारे में काफी बखान भी किया गया है। उनके गुणों, भविष्य अथवा प्रकृति के बारे में जानने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लड़कियों के स्वभाव के बारे में किन लक्षणों के आधार पर पता लगा जा सकता है...

1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़की की आँखों के साथ ही उसकी नाक, कान और माथा छोटा होता है, वे लड़कियां प्रेम से भरपूर मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां छोटों को प्यार देने के साथ ही अपने कुल के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। इनके गुणों के कारण सभी लोग इनसे खुश रहते हैं।

2. ऐसी लड़कियां जो दिखने में दुबली-पतली होने के साथ ही जिनकी नाक मोटी और आवाज गंभीर हो, उनका स्वभाव थोड़ा झगड़ालू प्रवृत्ति का माना जाता है। उनकी नाक पर हमेशा गुस्सा बैठा रहता है। एक बार किसी बात पर बिगड़ जाने पर ये लड़कियां अपने आप पर जल्दी काबू नहीं कर पाती हैं। इन्हें दूसरों पर टिप्पणी करना अधिक पसंद होता है। इसके अलावा ऐसी लड़कियां भोग-विलास की चीजों के बारे में ज्यादा विचार करती हैं।

3. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लड़कियों की आँखें बड़ी-बड़ी और हाथ-पैर छोटे होते हैं। साथ ही जिन लड़कियों के बाल रूखे और नाक पर तिल होता है। उनके बारे में माना जाता है कि ऐसी लड़कियां बहुत चतुर होती हैं। ये अपना काम भी आसानी से निकलवा लेती हैं। ये किसी भी बात को बड़े ही स्पष्ट ढंग से बोलती हैं। दूसरों से बात करते वक्त ऐसा लगता है कि ये लड़कियां किसी से झगड़ रही हैं। इनके इस स्वभाव के कारण अधिक लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं।

Published on:
07 Mar 2022 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर