धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: पुरुषों के जीवन में खुशहाली और बरकत का संकेत देती है शरीर के अंगों की ऐसी बनावट

सामुद्रिक शास्त्र: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। तो आइए जानते हैं पुरुषों के अंगों की कैसी बनावट उनके भाग्यशाली होने का संकेत देती है...

2 min read
सामुद्रिक शास्त्र: पुरुषों के जीवन में खुशहाली और बरकत का संकेत देती है शरीर के अंगों की ऐसी बनावट

अगर आप सोचते हैं कि केवल कुंडली और ग्रह नक्षत्रों के आधार पर ही व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, तो आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। तो आइए जानते हैं पुरुषों के अंगों की कैसी बनावट उनके भाग्यशाली होने का संकेत देती है...

1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों के पैरों के तलवे में चक्र, कुंडल अथवा अंकुश के निशान मौजूद होते हैं, वे लोग अच्छे कारोबारी या कोई बड़ा अधिकारी बनते हैं।

2. अगर किसी आदमी की हथेली की बीचों-बीच तिल होता है तो ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें वाहन सुख और समाज में खूब मांग मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास पैसों की भी कमी नहीं होती है।

3. अगर किसी पुरुष की छाती चौड़ी और नाक लंबी हो तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग कम उम्र में ही काफी तरक्की पा लेते हैं। साथ ही इन्हें प्रॉपर्टी में निवेश करना अधिक पसंद होता है। वहीं ऐसे पुरुषों को धन लाभ भी अच्छा होता है।

4. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन पुरुषों की छाती पर काफी बाल होते हैं उन्हें जीवन में खूब सुख और धन प्राप्त होता है। ऐसे लोग स्वभाव से काफी संतुष्ट होते हैं।

5. इसके अलावा पुरुषों के हाथ की 6 उंगलियां उनके भाग्यशाली और धनी होने का संकेत होती हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं, जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहती है।

6. जिन पुरुषों के पैर में कमल, रथ अथवा वाण जैसे चिन्ह मौजूद होते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसे लोग शानो-शौकत से अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

Updated on:
13 Apr 2022 04:36 pm
Published on:
13 Apr 2022 04:35 pm
Also Read
View All