धर्म

नाखूनों पर ये सफेद धब्बे कुछ अच्छा होने का देते हैं संकेत, जानिए नाखूनों के रंग से व्यक्ति का भविष्य

सामुद्रिक शास्त्र: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि व्यक्ति के नाखूनों पर सफेद निशान भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके नाखूनों का रंग भविष्य में होने वाली घटनाओं की क्या जानकारी देता है...

less than 1 minute read
सामुद्रिक शास्त्र की बातें, नाखूनों का रंग, नाखूनों पर सफेद धब्बे होना, शुभ संकेत, धन आगमन, शुभ कार्य, नाखूनों के रंग से भविष्य, nail color astrology, samudrik shastra in hindi, white spots on nails, samudrik shastra nail color,
नाखूनों पर ये सफेद धब्बे कुछ अच्छा होने का देते हैं संकेत, जानिए नाखूनों के रंग से व्यक्ति का भविष्य

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की आंख, नाक, कान, हाथ पैर यहां तक कि नाखूनों के रंग और बनावट से भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पहले से ही अनुमान लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि व्यक्ति के नाखूनों पर सफेद निशान भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके नाखूनों का रंग भविष्य में होने वाली घटनाओं की क्या जानकारी देता है...

1. मध्यमा उंगली पर सफेद निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में केवल मिडल फिंगर यानी मध्यमा उंगली पर सफेद निशान मौजूद है, तो ये इस बात का इशारा है कि कोई अन्य व्यक्ति गुप्त रूप से आपसे बैर रखता है। इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

2. अंगूठी पर सफेद निशान होना
यदि आपके अंगूठे पर सफेद निशान है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि आपको कोई मनचाही वस्तु जल्द ही मिलने वाली है।

3. कनिष्ठा उंगली पर सफेद निशान
यदि किसी व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली पर सफेद निशान पाए जाते हैं, तो ये इस बात का संकेत देते हैं कि आप जल्द ही किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

4. तर्जनी उंगली पर सफेद निशान
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि यदि आप की तर्जनी उंगली पर सफेद निशान है, तो इससे आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आगमन का संकेत मिलता है। साथ ही कार्यों में सफलता के योग भी बनते हैं।

Published on:
10 Apr 2022 04:03 pm