धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: साफ मन के होते हैं ऐसे माथे वाले लोग, गलत को बिल्कुल नहीं कर पाते सहन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का माथा यानी ललाट भी उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकता है।
2 min read
forehead types and personality, forehead personality traits, jyotish samudrik shastra, matha chauda hona, small forehead, bada matha hona, character test,
सामुद्रिक शास्त्र: साफ मन के होते हैं ऐसे माथे वाले लोग, गलत को बिल्कुल नहीं कर पाते सहन

जैसे व्यक्ति के हाथों की रेखाएं और चेहरे को पढ़कर उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, रंग-रूप आदि के आधार पर उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति का माथा यानी ललाट उसके बारे में कौन-कौन से रहस्य उजागर करता है...

दबे माथे वाले लोग
माना जाता है कि जिन व्यक्तियों का माथा थोड़ा अंदर की तरफ दबा हुआ होता है उनके मन में जो होता है वही उनकी जुबान पर भी होता है। ऐसे माथे वाले लोग गलत को बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाते और बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। जिस कारण कई बार इनके निजीजन भी इनसे नाराज हो जाते हैं।

माथा बाहर की तरह होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का माता थोड़ा बाहर की तरफ होता है वे काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। वहीं ये लोग क्रिएटिव चीजें करने में अधिक रुचि रखते हैं।

चौड़े माथे वाले लोग
जिन लोगों का माथा चौड़ा और चिकना होता है उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये काफी गुणों वाले होते हैं। रचनात्मक दिमाग वाले ये व्यक्ति कला के क्षेत्र में अधिक नाम कमाते हैं और सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं।

पतले और छोटे माथे वाले लोग
सामाजिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों का माथा छोटा और पतला होता है ऐसे लोग हर फैसला अपने दिल से लेते हैं और बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। इन्हें वैसे तो गुस्सा अधिक नहीं आता लेकिन क्रोधित होने पर ये जल्दी मान भी जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: शुभ संयोग में इस बार सावन की शिवरात्रि होगी बड़ी खास, इन चीजों से रुद्राभिषेक कर पाएं जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति

Updated on:
25 Jul 2022 01:04 pm
Published on:
25 Jul 2022 01:04 pm