धर्म

स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपनों का दिखाई देना है बेहद शुभ संकेत!

Dream Interpretation: नींद में सपने देखना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। सपनों में हमें कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपने बताए गए हैं जिनका दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है।

2 min read
स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपनों का दिखाई देना है बेहद शुभ संकेत!

हम सभी नींद में सपने देखते हैं जो कि एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कभी सपनों में हमें अपने परिचित लोग दिखाई देते हैं, तो कभी कुछ स्थान और कभी कुछ अटपटी चीजें। कुछ सपने हमें उठने के बाद भी याद रहते हैं, तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं। साथ ही कुछ सपने सुखद अनुभूति देते हैं और कुछ डरावने भी होते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में हर सपने का कोई ना कोई अर्थ बताया गया है जिसका संबंध आपके जीवन से भी होता है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार वे कौन से सपने हैं जिनका दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है...

सपने में छिपकली दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में छिपकली दिखाई देती है तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। वहीं ज्योतिष अनुसार छिपकली को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस सपने का अर्थ है कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में निर्माण कार्य होते देखना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में निर्माण कार्य होते हुए देखने का मतलब है कि आपको अपने काम में तरक्की मिलने वाली है।

सपने में खुद को तंग हालत में देखना
जाहिर सी बात है कि ऐसा सपना दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति चिंतित हो सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को तंग हालत या गरीबी में देखने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है और आपको कहीं से धन लाभ होगा।

सपने में तोता दिखाई देना
कई बार हमें सपनों में कुछ पशु-पक्षी भी दिखाई देते हैं। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में किसी व्यक्ति को तोता दिखाई देने का मतलब है कि उसे जल्द ही कहीं से पैसा मिलने वाला है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: जया पार्वती व्रत 2022: अखंड सौभाग्य और संतान सुख के लिए रखते हैं जया पार्वती व्रत, जानें व्रत की पूजा विधि और कथा

Updated on:
25 Jun 2022 03:31 pm
Published on:
25 Jun 2022 03:29 pm
Also Read
View All