
September 2022 Festivals List: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार छठे और सातवें माह क्रमशः भाद्रपद और आश्विन मास को व्रत और त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन बाद यह पर्व आता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि राधाष्टमी का व्रत रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। 6 सितंबर 2022 को जलझूलनी एकादशी है जिसे पदमा और परिवर्तनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा की जाती है। साथ ही 9 सितंबर 2022 को अनंत चतुर्दशी पड़ेगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। अब आइए जानते हैं सितंबर माह के सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...
सिंतबर 2022 के व्रत और त्योहार
1 सितंबर 2022, (गुरुवार)- ऋषि पंचमी व्रत
4 सितंबर 2022, (रविवार)- राधाष्टमी
6 सितंबर 2022, (मंगलवार)- जलझूलनी एकादशी / परिवर्तनी एकादशी / पदमा एकादशी / डोल ग्यारस
8 सितंबर 2022, (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
9 सितंबर 2022, (शुक्रवार)- अनंत चतुर्दशी / अनंत चौदस
10 सितंबर 2022, (शनिवार)- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
13 सितंबर 2022, (मंगलवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 सितंबर 2022, (शनिवार)- कन्या संक्रांति
21 सितंबर 2022, (बुधवार)- इंदिरा एकादशी
23 सितंबर 2022, (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
24 सितंबर 2022, (शनिवार)- मासिक शिवरात्रि
25 सितंबर 2022, (रविवार)- आश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या
26 सितंबर 2022, (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि (शरद नवरात्रि)
यह भी पढ़ें: अगले माह सितंबर की इस तारीख से शुरू होगा शरद नवरात्रि पर्व, जानिए मां दुर्गा की भक्ति की शुभ तिथियां