धर्म

अगले माह सितंबर की इस तारीख से शुरू होगा शरद नवरात्रि पर्व, जानिए मां दुर्गा की भक्ति की शुभ तिथियां

Shardiya Navratri 2022: हिन्दू कैलेंडर के सातवें महीने आश्विन के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार से शुरू होने के कारण इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन हाथी होगा।

less than 1 minute read
sharad navratri 2022 dates, september navratri 2022 date, shardiya navratri 2022 date, shardiya navratri kab hai 2022 mein, sharad navratri 2022 kab se shuru hai,
अगले माह सितंबर की इस तारीख से शुरू होगा शरद नवरात्रि पर्व, जानिए मां दुर्गा की भक्ति की शुभ तिथियां

Shardiya Navratri 2022 Date: हिन्दू धर्म में शक्ति की उपासना के लिए नवरात्रि पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सालभर में 4 बार नवरात्रि पड़ती है जिनमें से 2 गुप्त और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती हैं। हिन्दू कैलेंडर के 7वें माह आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की आराधना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व 26 सितंबर 2022 से शुरू होगा जो नौ दिनों तक चलेगा। फिर दसवें दिन दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शारदीय नवरात्रि पर्व इस साल सोमवार से शुरू होने के कारण मां दुर्गा का वाहन हाथी होगा। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2022 की शुभ तिथियां...

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथि: पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 4 अक्टूबर 2022 तक चलेगी।

26 सितंबर 2022 (सोमवार)- प्रतिपदा तिथि (मां शैलपुत्री)
27 सितंबर 2022 (मंगलवार)- द्वितीया तिथि (मां ब्रह्मचारिणी)
28 सितंबर 2022 (बुधवार)- तृतीया तिथि (मां चंद्रघंटा)
29 सितंबर 2022 (गुरुवार)- चतुर्थी तिथि (मां कुष्मांडा)
30 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- पंचमी तिथि (मां स्कंदमाता)
1 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- षष्ठी तिथि (मां कात्यायनी)
2 अक्टूबर 2022 (रविवार)- सप्तमी तिथि (मां कालरात्रि)
3 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दुर्गा अष्टमी (मां महागौरी)
4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी (मां सिद्धिदात्री)
5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra: घर की इस दिशा में धन रखने से बढ़ सकती हैं आर्थिक समस्याएं और खर्चे

Published on:
21 Aug 2022 02:26 pm