Venus Transit August 2022: शुक्र 31 अगस्त 2022 को शाम 04 बजकर 09 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
Shukra Gochar August 2022: शुक्र 31 अगस्त को यानी गणेश चतुर्थी वाले दिन सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। बृहस्पति के बाद शुक्र को दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के कारण ही व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख-संसाधनों की प्राप्ति होती है। राशि चक्र में शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मीन इसकी उच्च राशि है तो कन्या नीच राशि है। शुक्र 31 अगस्त 2022 को शाम 04 बजकर 09 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
वृषभ राशि: शुक्र ग्रह की कृपा से आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि: इस दौरान आप अपने जीवन का खुलकर आनंद ले पाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कई प्रभावशाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। शिक्षा के मामले में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको जीवन के लगभग सभी मोर्चों पर सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि: ये गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद बुद्धिमान, मेहनती और बिजनेस में माहिर माने जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग