
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, रंग और शरीर के विभिन्न भागों पर मौजूद तिलों की स्थिति से भी आपकी पसंद-नापसंद, गुणों और भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, चेहरे पर तिलों की स्थिति शुभ और अशुभ दोनों संकेत देती है। तो आइए जानते हैं चेहरे की इन जगहों पर मौजूद तिल आपसे जुड़े कौन से राज खोलते हैं...
1. चेहरे के दाएं तरफ तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला के चेहरे के दाएं तरफ तिल होता है तो ऐसी महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। साथ ही इन्हें जीवन के सभी सुख मिलते हैं। वहीं चेहरे की बाईं तरफ तिल होना सुखमय गृहस्थ जीवन की पहचान होती है।
2. माथे के बीच में तिल
यदि किसी महिला के माथे के बिल्कुल बीचों-बीच तिल मौजूद है तो ऐसी महिलाएं जीवन में खूब पैसा कमाती हैं और इनके पास धन कमाने के कई स्रोत भी होते हैं। हालांकि इन्हें दूसरों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं होता, परंतु घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है।
3. गाल के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र कहता है जी अगर किसी महिला के गाल के बीचों-बीच तिल है तो ऐसी महिलाएं बहुत भावुक प्रकृति की होती हैं। साथ ही इन महिलाओं में दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके अलावा जिन महिलाओं के गाल के बीचों-बीच तिल मौजूद होता है उनका भाग्य भी उनका खूब साथ देता है।
4. नाक पर तिल
जिन महिलाओं के नाक पर तिल होता है उन महिलाओं को सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शादी के बाद अपने कार्यों में कुछ सफलता मिलती है। साथ ही इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: करियर में सफलता के लिए बच्चों के कमरे में लगाएं लहलाती फसलों का चित्र, जानिए वास्तु अनुसार कैसा हो बच्चों का कमरा