14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करियर में सफलता के लिए बच्चों के कमरे में लगाएं लहलाती फसलों का चित्र, जानिए वास्तु अनुसार कैसा हो बच्चों का कमरा

Vastu Tips For Kids Room: वास्तु के अनुसार, जीवन में सफलता हासिल करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए बच्चों के कमरे को सजाते वक्त इन नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 30 Apr 2022, 2:37 PM IST

study room for children, kids room vastu tips, vastu shastra, वास्तु के अनुसार पढ़ाई का कमरा, bacchon ka kamra kaise sajaye, bacchon ka kamra kaisa hona chahiye, vastu tips for children's room, painting for kids room, room direction as per vastu, study table vastu shastra, वास्तु अनुसार बच्चों का कमरा, स्टडी टेबल की दिशा, टेबल लैंप, बच्चों के कमरे का इंटीरियर डिज़ाइन, स्टडी रूम का रंग, स्टडी रूम का कलर, vastu tips to get success in life,

करियर में सफलता के लिए बच्चों के कमरे में लगाएं लहलाती फसलों का चित्र, जानिए वास्तु अनुसार कैसा हो बच्चों का कमरा

Vastu Shastra: हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा जीवन में सफलता हासिल करके अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करे। मां-बाप भी बच्चों की करियर को बनाने के लिए अपनी तरफ से खूब मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार मां-बाप और बच्चे के प्रयासों के बावजूद भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार बच्चों के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी उनकी सफलता के रास्ते में रोड़ा बनती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के नियमों के आधार पर बच्चों का कमरा कैसा होना चाहिए...

1. बच्चों के दिमाग को तेज करने और वे करियर में सफलता हासिल करें, इसके लिए वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे में उत्तर दिशा की दीवार पर लहलाती फसलों की पेंटिंग या चित्र लगाना लाभदायी माना जाता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मिट्टी के बर्तन या मिट्टी से बनी कोई भी चीज रखने से बच्चों के कैरियर पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि उत्तर दिशा का संबंध पानी से होता है और मिट्टी के बर्तन इस दिशा में रखने से जल तत्व कमजोर हो जाता है।

3. शिक्षा और करियर में उन्नति के लिए घर में बच्चों का कमरा बनवाने की आदर्श दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व मानी गई है। क्योंकि इन दिशाओं को शांति की दशा माना जाता है जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रसारित होती है। साथ ही ध्यान रखें कि बच्चों के कमरे में उचित खिड़कियां हों जिनसे हवा और सूर्य का प्रकाश आए।

4. बच्चों की स्टडी टेबल पर तांबे का पिरामिड या ग्लोब रखने से उनका पढ़ाई में मन लगता है और वह अपने कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में रंगों का भी एक खास महत्व होता है। इसलिए बच्चों के कमरे का रंग हल्का पीला, हल्का हरा या गुलाबी रखना चाहिए। इससे बुद्धि बेहतर होने के साथ ही बच्चों की स्मरण शक्ति और स्फूर्ति में भी वृद्धि होती है।

6. बच्चों की स्टडी टेबल की दक्षिण-पूर्व दिशा में टेबल लैंप रखना लाभदायक होता है। इससे बच्चे पढ़ाई पर अच्छा फोकस कर पाते हैं। साथ ही वास्तु अनुसार पढ़ने वाली मेज रखने की सबसे सही जगह उत्तर मानी गई है।

यह भी पढ़ें: फेंगशुई की ये चीजें करती हैं धन को आकर्षित, घर में रखने से होती है मां लक्ष्मी की खास कृपा