2. फेंगशुई कछुआ
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार धातु का कछुआ एक बर्तन में पानी भरकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने के साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आप इस धातु के कछुए को घर के पूजा स्थल में रख सकते हैं। साथ ही सुनिश्चित करें कि आप इसे उत्तर दिशा में रखें, क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी की दशा माना गया है।