सोते समय सपने देखना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। सपनों को हमारे अवचेतन दिमाग में चल रही बातों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमें दिखाई देने वाले सपनों का हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं से कोई ना कोई ताल्लुक होता है। कुछ सपने हमें शुभ संकेत देते हैं तो कुछ अशुभ। वहीं कई बार सोकर उठने के बाद बहुत सारे सपने हम भूल जाते हैं। साथ ही कोई खास या अजीब सपना देखने पर हम उन्हें अपने परिजनों से साझा करते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जिन्हें कभी भी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए, नहीं तो उनसे मिलने वाले शुभ परिणामों का प्रभाव कम हो जाता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे सपने...