Vaishakh Amavasya 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार दूसरा महीना वैशाख होता है और इसकी अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या कहा जाता है। वैशाख अमावस्या को भौमावस्या या सुनवाई अमावस्या भी कहते हैं। इस साल यह वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल को शनिवार के दिन पड़ रही है, इस कारण से शनिचरी अमावस्या भी कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत भी वैशाख माह से ही हुई थी। इस कारण से इस अमावस्या का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
वहीं दक्षिण भारत में वैशाख अमावस्या को शनि जयंती के रूप में भी मनाते हैं। वैशाख अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने और पूजा-पाठ का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस खास दिन पर पवित्र नदियों में स्नान और पितरों के तर्पण से शुभ लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, वैशाख अमावस्या के दिन इन ज्योतिष उपायों को करने से कालसर्प दोष समेत कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है...