scriptSolar Eclipse 2022 Impact: जानिए शनिश्चरी अमावस्या पर पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का क्या असर होगा सभी 12 राशियों के जातकों पर | First Solar Eclipse 2022 Surya Grahan Impact On All 12 Zodiac Signs | Patrika News

Solar Eclipse 2022 Impact: जानिए शनिश्चरी अमावस्या पर पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का क्या असर होगा सभी 12 राशियों के जातकों पर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 30, 2022 10:26:57 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

Surya Grahan 2022 Effect: नवग्रहों में से सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ने वाला है। जिसका प्रभाव सभी राशियों की जातकों पर पड़ेगा।

solar eclipse 2022 impact on zodiac signs, first solar eclipse 2022 effect, first surya grahan 2022, saal ka pehla surya grahan, surya grahan 2022 date and time, 12 rashiyon par surya grahan ka prabhav, first solar eclipse of the year 2022, 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव, 12 राशियों पर असर, surya grahan 2022 in india date and time, solar eclipse 30 april 2022, sutak kaal,

Solar Eclipse 2022 Impact: जानिए शनिश्चरी अमावस्या पर पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का क्या असर होगा सभी 12 राशियों के जातकों पर

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को शनिवार के दिन लगेगा। साथ ही इस दिन शनिचरी अमावस्या भी होने के कारण धार्मिक दृष्टि से इसे काफी खास माना जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य पर ग्रहण लगने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है, किसी पर शुभ तो किसी पर नकारात्मक। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

 

सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
इस राशि के जातकों पर आर्थिक समस्या आ सकती है, इसलिए लेन-देन में सावधानी रखें। कामकाजी लोगों को काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है। मेष राशि वाले विवाहित लोगों के वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है।

सूर्य ग्रहण का वृष राशि पर प्रभाव
इस सूर्य ग्रहण के कारण वृष राशि के जातकों को तनाव होने के साथ ही वे अधिक गुस्सैल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। नए व्यवसाय में निवेश के लिए समय अनुकूल है। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। फालतू के खर्चों से बचें। व्यवसायिक लोगों को काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन बनी रहेगी, लेकिन शांति से बात करके इसे सुलझाने की कोशिश करें।

सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के लोग ऐसे जगहों पर जाने से बचें जहां ज्यादा भीड़ हो। खर्चों की योजना पहले से बनाकर रखें। अपने खान-पान और सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा या व्यापारियों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, लेकिन काम में सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो।

सूर्य ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। अभी कोई वित्तीय लाभ होने के योग नहीं बन रहे। परिवार में थोड़ी समस्या हो सकती है।व्यवसायियों को काम में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

सूर्य ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सूरज ग्रहण फलदायी होने की संभावना है। सिंह राशि के व्यवसायियों को धन लाभ होगा। हालांकि कोई धन निवेश ना करें। मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सिंह राशि के विवाहित और अविवाहित लोगों को रिश्ते मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि के लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। ग्रहण के दौरान निवेश करने से बचें। साथ ही करियर, व्यवसाय या नौकरी संबंधी कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वाले जातकों को सलाह दी जाती है कि क्रोध में अपना आपा ना खोएं। सेहत के प्रति सतर्क रहें और कानूनी विवादों से दूर रहें। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होने की संभावना है। कोई भी नया निवेश करते समय सोच-विचार लें। दंपतियों और अविवाहित लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा अथवा व्यवसायिक लोगों को काम के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं को भी झेलना पड़ सकता है। पेट संबंधी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, इसलिए भोजन पर ध्यान दें। रिश्तो में तनाव होने की संभावना है, लेकिन समझदारी से बात करके मामला सुलझाने की कोशिश करें।

सूर्य ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव
आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। धनु राशि के लोगों के लिए विदेश में नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। अगर सिंगल हैं तो किसी को प्रेम प्रस्ताव देने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। ओवरकॉन्फिडेंस में आकर किसी काम को छोड़ना सही नहीं है।

सूर्य ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने पर उसे आराम से सुलझाने की कोशिश करें। कामकाजी लोगों को काम में बहुत अधिक अवसर मिलने के योग नहीं बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी भी परेशानी से बचने के लिए वित्तीय योजना बनाना जरूरी है।

सूर्य ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के लोगों द्वारा निवेश किया हुआ धन होने से उनके परिवार में विवाद पैदा हो सकता है। कुंभ राशि के तीसरे भाव में सूर्य ग्रहण लगने के कारण अगर कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे हैं तो इस दौरान फूंक-फूंक कर कदम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारी लोग अपना नया काम शुरू करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण के प्रभाव मीन राशि के लोगों को वित्तीय निवेशों से लाभ मिलने और उनके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी भी समस्या से बचने के लिए वित्तीय प्रबंधन जरूर करें। वेतनभोगी या व्यवसायिक लोग अपने काम पर ध्यान दें। किसी नए काम में पैसा लगाने का सावधान रहें।

यह भी पढ़ें

Horoscope Today 30 April 2022: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे कई खास मौके, जानिए अपनी राशि का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो