scriptHoroscope Today 30 April 2022: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे कई खास मौके, जानिए अपनी राशि का हाल | Horoscope Today 30 April 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 30 April 2022: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे कई खास मौके, जानिए अपनी राशि का हाल

30 April 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: वृष राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे बेहतर अवसर तो सिंह वाले अपने प्रेमी के साथ घूमने की बना सकते हैं योजना। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

नई दिल्लीApr 30, 2022 / 07:41 am

Tanya Paliwal

09.jpeg

Horoscope Today 30 April 2022: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे कई खास मौके, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 30 April 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा है, तो कुछ राशि वालों को अपनी बुद्धि से कार्यों को देना होगा अंजाम। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

 

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल कर पाएंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। परिस्थितियों के विपरीत होने पर भी धैर्य बनाए रखें। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाएं तो अपने माता-पिता को भी साथ लेकर जाएं। संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
किसी जरूरी काम को पूरा करने में परिवार का साथ मिलेगा। आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। वृष राशि वाले व्यवसायियों को काम में बेहतर अवसर मिलेंगे। आप कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी हर तरह से सहायता कर सकते हैं। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत सफलता दिलाएगी। जो लोग नौकरीपेशा है और किसी नए व्यापार को शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है। अपने जीवन साथी से इसी बात पर झगड़ सकते हैं। माता से किया हुआ वादा पूरा करेंगे। विरोधियों के परेशान करने पर भी अपनी बुद्धि से आप अपना काम बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
कार्य को पूर्ण करने के लिए नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के और करीब आएंगे। आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात साझा करेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और तली-भुनी चीजें ना खाएं। दफ्तर में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा। कर्क राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन किसी जरूरी काम को निपटाने में सफलता मिलेगी। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहेंगे। रसायन विषय के विद्यार्थियों को आज मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। काम को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने रिश्तो में मनमुटाव को दूर करने का मौका मिलेगा, इसलिए इसे गंवाना नहीं है। बड़े लोगों की बातचीत के बीच में बोले नहीं। किसी भी दवा का सेवन जांच-परख के ही करें, वरना इन्फेक्शन होने की संभावना है। दफ्तर के कामों को जिम्मेदारी से करें वरना परेशानी हो सकती है। कारोबारी लेनदेन में चूक कानूनी अड़चनें पैदा कर सकती है। अपने आसपास गलत लोगों कोई इकट्ठा ना होने दें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
व्यवसाय में कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार लें। काम के समय परिवार का कोई सदस्य हाथ पीछे खींच सकता है। सट्टेबाजी में धन निवेश करने में भी बहुत सावधान रहने की जरूरत है। जीवन साथी से बात करने पर कई समस्याओं का हल मिलेगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
होलसेल का काम करने वाले वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूची बना लें ताकि कोई जरूरी काम छूट न पाए। मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। घर से जुड़े आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत मिलेगी। नए कार्यों को करने के लिए समय अनुकूल है। अगर किसी से उधार लिया है तो उसे चुकाकर ही राहत महसूस होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
घर में किसी से विवाद होने पर बड़े-बुजुर्गों की मदद काम आएगी। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। पहले से अटका हुआ धन वापस मिलने से अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे। घर के लोगों को कहीं मंदिर ले जा सकते हैं। व्यापार में नए विरोधी सामने आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन कोई भी काम बिना सोचे-विचारे ना करें। कार्यक्षेत्र पर कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी से विवाद होने पर आपका शांत रहना बेहतर रहेगा। संतान के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने की कोशिश सफलता दिला सकती है। अपनी मां के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन अचानक से धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। मन मुताबिक कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी। नया काम शुरू करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कुंभ राशि वाले प्रेमियों को कोई उपहार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी पर्सनैलिटी की तारीफ की जाएगी। जमीन जायदाद से जुड़े कागजातों को संभाल कर रखें। माता-पिता की सेहत का खास खयाल रखने की जरूरत है। कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अध्यात्म के प्रति मन लगेगा। प्रेमी आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
 

ज्योतिष शास्त्र: एक लौंग का टुकड़ा संवार सकता है आपकी किस्मत, जानिए लौंग के ये उपाय

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 30 April 2022: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे कई खास मौके, जानिए अपनी राशि का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो