
Shani Dev Favorite Zodiac Signs: कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जैसे बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। मंगल मेष और वृश्चिक के तो सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसी तरह वृषभ और तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे ही शनि देव भी दो राशियों के स्वामी हैं और एक राशि में उच्च के माने जाते हैं। कुल मिलाकर शनि देव की 3 राशि वालों पर शुभ दृष्टि रहती हैं। कहते हैं इन राशियों के लोगों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का भी उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
तुला राशि: ये शनि देव की उच्च राशि है। इस राशि के जातक ईमानदार और मेहनती होते हैं। शुक्र इस राशि के स्वामी ग्रह हैं जिनके साथ शनि के संबंध अच्छे माने जाते हैं। तुला राशि वालों पर शनि देव विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। इस समय तुला वाले शनि ढैय्या की चपेट में हैं। आपको शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए उनकी अराधना करनी चाहिए। शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए।
मकर राशि: इस राशि वालों पर इस समय शनि साढ़े साती चल रही है। शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। मकर जातक बुद्धिमान और दिल के साफ होते हैं। ये कोई भी काम पूरी लगन के साथ करते हैं। इन पर शनि देव की विशेष कृपा रहती हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए और जरूरतमंदों को जरूरी चीजों दान करना चाहिए।
कुंभ राशि: इस राशि के शनि देव स्वामी ग्रह हैं। फिलाहल कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी सरल होता है। ये शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं। ये जिस काम को एक बार करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। शनि देव की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये अगर हर शनिवार शनि देव की अराधना करें तो शनि की कृपा से इनके सारे मनोरथ पूरे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर इन 4 राशियों पर रहते हैं मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल