धन हर इंसान की जरूरत है, इसके अभाव में कोई भी जीवन नहीं जीना चाहता
हर इंसान के जीवन में कुछ न कुछ समस्या जरूर है। लेकिन एक समस्या कॉमन है, जो हर इंसान के जीवन में होती है। वह है धन से जुड़ी होती है। दरअसल, धन हर इंसान की जरूरत है, इसके अभाव में कोई भी जीवन नहीं जीना चाहता है।
अगर आप भी धन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके जीवन से धन की समस्या का खत्म हो सकता है। आइये जानते हैं कि कौन से उपाय करने हैं...
जब भी घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।
अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। अगर ऐसा करना हर दिन संभव ना हो तो इसे गुरुवार के दिन अवश्य करें।
जब भी खाना खाएं तो अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करके ही खाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ के साथ-साथ आयु में भी वृद्धि होती है।
पूजा करते वक्त जो अक्षत ( चावल ) आप लक्ष्मी जी पर चढ़ाते हैं उसे छोटे से कागज़ में पुड़िया बनाकर अपने पर्स में रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।
मान्यता है कि हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।