Grah Gochar Effect 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल अगस्त में 4 ग्रहों की स्थिति परिवर्तित होने जा रही है। इस ग्रह गोचर का असर इन 4 राशियों के जातकों के जीवन पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने कोई ना कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करता है। इस ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर होता है। इस साल 2022 में अगस्त महीने में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका असर मेष राशि समेत इन 3 अन्य राशियों के लोगों पर होगा। तो आइए जानते हैं अगस्त में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इसका असर किन राशियों के लोगों का होगा...
अगस्त ग्रह गोचर 2022
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 9 अगस्त 2022 को बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि में होगा। 11 अगस्त 2022 को शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा। तीसरा ग्रह परिवर्तन 17 अगस्त 2022 को होगा जब सूर्य ग्रह का गोचर सिंह राशि में होगा। इसके बाद चौथा ग्रह गोचर 26 अगस्त 2022 को होगा। 20 अगस्त 2022 को बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा।
इन 4 राशियों पर होगा प्रभाव
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस ग्रह गोचर से मेष राशि के लोगों को अपनी किस्मत का साथ मिलेगा जिससे उनके सभी काम सफल होंगे। हालांकि व्यस्तता भी बढ़ेगी। ग्रह गोचर की इस अवधि में यांत्रिकी उद्योग से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप अपने हर काम के बारे में पूर्ण जानकारी रखेंगे और आपकी ये आदत तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के व्यवसायियों को इस ग्रह गोचर से अपने कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन इस दौरान किसी पर भी आसानी से भरोसा ना करें।
तुला राशि
इस ग्रह गोचर अवधि में नौकरी पेशा जातकों को तरक्की मिलने के साथ ही व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना के साथ पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों की इन चार ग्रहों के गोचर से ऊर्जा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के साथ सभी काम करेंगे। यह अवधि व्यवसायियों के लिए शुभ रहेगी। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अपने काम से संतुष्ट नजर आएंगे। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: वार अनुसार न करें इन चीजों का सेवन, वरना झेलने पड़ सकते हैं ग्रहों के अशुभ परिणाम