धर्म

Vastu Tips: घर में सुख-सौभाग्य में कमी नहीं होने देता है ये पौधा, लेकिन पहले जान लें इसे लगाने का सही तरीका

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़ पौधे केवल हवा और घर की सजावट के लिए ही नहीं होते, बल्कि घर में इन्हें लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। वास्तु शास्त्र में एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताया गया है जिसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

2 min read
Vastu Tips: घर में सुख-सौभाग्य में कमी नहीं होने देता है ये पौधा, लेकिन पहले जान लें इसे लगाने का सही तरीका

लोग अपने घरों को सुंदर बनाने और ताजी हवा के लिए कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इन पेड़ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा और घर की सुख-शांति का भी कारक माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोरपंखी पौधा घर में लगाने से ना केवल नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, बल्कि घर में सुख-सौभाग्य बना रहता है। लेकिन घर में मोरपंखी पौधा सही दिशा और स्थान पर लगाना जरूरी है अन्यथा इसका प्रभाव उल्टा हो सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु दोष निवारण के लिए घर में मोरपंखी पौधा लगाने की सही दिशा और तरीका...

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोरपंखी पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर लगाना ही शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। जिससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

2. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए मोरपंखी पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के सभी वास्तु दोषों का निवारण हो सकता है।

3. अगर आप घर के अंदर मोरपंखी पौधा लगाते हैं तो ऐसे स्थान पर रखें, जहां इस पौधे पर धूप लग सके, क्योंकि तभी इसका विकास ठीक से हो पाता है।

4. दांपत्य जीवन में सुख बनाए रखने के लिए मोरपंखी पौधे को जोड़े में लगाना शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बना रहता है। साथ ही आपका घर कलह-क्लेश से भी बचा रहता है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप का लगाया हुआ मोरपंखी का पौधा सूख जाता है, तो इसके सूखते ही गमले में दूसरा मोरपंखी का पौधा लगा देना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि यह पौधा घर के सदस्यों को रोगों से बचाए रखता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इस पौधे को नियमित रूप से पानी देते रहें।

6. छोटी-छोटी बातों को लेकर घर के लोगों में यदि अक्सर मनमुटाव रहता है और घर में तनाव का माहौल है, तो वास्तु के अनुसार मोरपंखी पौधे को लगाने से सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष राशिफल 16 अप्रैल 2022: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Published on:
16 Apr 2022 08:15 am
Also Read
View All