धर्म

वास्तु शास्त्र: क्या घर में आंवले का पेड़ लगाना होता है शुभ?

Amla Tree Vastu: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुत से पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी बहुत से ऐसे पेड़ों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं घर में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं।

less than 1 minute read
vastu shastra, vastu tips for home, amla tree vastu direction, ghar me amla ka ped lagana chahiye ya nahi, amla ka ped kis disha mein lagana chahiye, amla ke ped ke fayde,
वास्तु शास्त्र: क्या घर में आंवले का पेड़ लगाना होता है शुभ?

Amla Tree: पेड़-पौधे न केवल हमारे वातावरण की शुद्धि के लिए जरूरी हैं बल्कि वास्तु शास्त्र में बहुत से पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है और उन्हें घर में लगाने से कई लाभ भी होते हैं। वहीं धार्मिक दृष्टि से कई पेड़ों को पूजनीय मानकर उनकी पूजा की जाती है ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या घर में आंवले का पेड़ लगाना शुभ होता है या नहीं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाना शुभ माना गया है। इसे आप अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। कहा जाता है कि आंवले का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है घर में सुखों और धन में वृद्धि होती है।

वहीं मान्यता है कि आंवले के पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए जो व्यक्ति आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को मीठा भोजन कराता है और फिर दान-दक्षिणा देता है तो उसकी जीवन की कई अनेक समस्याएं दूर होने के साथ ही उसे अपने कार्यों में सफलता मिलती है।

ध्यान रखें कि आंवले के पौधे को घर में लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल करें और जहां आंवले का पौधा लगा है उस स्थान के आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि आंवले के पौधे की सेवा-पूजा से जीवन में शुभता आती है।

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: आंखों के ये तिल बताते हैं आपसे जुड़ी खास बातें

Published on:
24 Aug 2022 01:33 pm