धर्म

वास्तु शास्त्र: गलती से भी तोहफे में ना दें मनी प्लांट, शुक्र देव हो सकते हैं नाराज

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है और वहीं आजकल तोहफे में भी पौधे देने का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन वास्तु के मुताबिक किसी को मनी प्लांट का पौधा उपहार में देना आपके लिए ही समस्या खड़ी कर सकता है।

2 min read
वास्तु शास्त्र: गलती से भी तोहफे में ना दें मनी प्लांट, शुक्र देव हो सकते हैं नाराज

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। वहीं आजकल उपहार में पौधे देने का चलन भी काफी बढ़ गया है जो पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी अच्छा होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि का कारक होने के बावजूद मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे आपको उपहार में नहीं देना चाहिए, अन्यथा यह आपके जीवन पर ही नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण...

शुक्र देव होते हैं नाराज-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट ऐसा पौधा है जिसे घर में सही दिशा में रखने पर यह आपके जीवन में सुख-शांति के साथ ही धन के स्रोतों में वृद्धि करता है। वहीं मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसलिए यदि आप किसी को तोहफे में मनी प्लांट देते हैं तो इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। जिससे आपके प्रेम, वैवाहिक जीवन, आर्थिक विकास और भौतिक सुखों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह से संबंधित होने के कारण मनी प्लांट का पौधा अपने घर में शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का भी खास ख्याल रखें कि शुक्रवार को इस पौधे की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए।

कई लोग सजावट के लिए घर की मुख्य द्वार या बाहर पेड़-पौधों को लगाते हैं परंतु वास्तु अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर के भीतर ही लगाना शुभ होता है। वहीं बाहर मनी प्लांट लगाने से यह पौधा जल्दी सूख सकता है जिससे घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को रखना सही नहीं होता क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सही माना गया है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: क्यों जूते-चप्पल उल्टा रखने पर टोकते हैं घर के बुजुर्ग? ये है बड़ा कारण!

Updated on:
15 Jun 2022 12:20 pm
Published on:
15 Jun 2022 12:19 pm
Also Read
View All