
ज्योतिष: क्यों जूते-चप्पल उल्टा रखने पर टोकते हैं घर के बुजुर्ग? ये है बड़ा कारण!
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में जिक्र किया गया है जिन पर आमतौर पर हम ध्यान नहीं देते लेकिन जाने-अनजाने में की गई है गलतियां आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं जिससे घर वालों की तरक्की, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर गलत असर पड़ सकता है। वहीं घर हो या बाहर कई बार उल्टे-सीधे या इधर-उधर जूते-चप्पल पड़े हुए हों, तो यह ना तो देखने में ही अच्छा लगता है बल्कि इसके पीछे ज्योतिष मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में उल्टे-सीधे जूते-चप्पल रखने से घर वालों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे कई समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में उल्टे-सीधे जूते-चप्पल रखने से घर के सदस्यों में आपसी तनाव और गृह-कलेश बढ़ता है। वहीं ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। साथ ही जीवन की सुख-समृद्धि पर गलत असर पड़ता है।
माना जाता है कि घर की आगे या घर में उल्टे जूते-चप्पल रखने पर घर दुख, तकलीफ और रोग जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पलों का संबंध शनि से होता है। इसलिए घर में उल्टे जूते रखने से कुंडली का शनि ग्रह कमजोर होता है और व्यक्ति की सफलता के रास्ते में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं।
इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में इधर-उधर या उल्टे-सीधे जूते चप्पल रखने पर घर के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है और घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: आज का कुंभ राशिफल 15 जून 2022: आज का दिन कारोबारियों के लिए है बेहद लाभप्रद, बढ़ेगी आमदनी
Updated on:
15 Jun 2022, 10:48 AM IST
Published on:
15 Jun 2022, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.