Morning Vastu Tips: वहीं कई लोगों को आपने ऐसा कहते हुए सुना होगा कि जल्दी उठने और कार्यों में मेहनत करने के बाद भी उन्हें बेहतर परिणाम नहीं मिल रहे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे की वजह सुबह उठने के बाद आपके द्वारा जाने-अनजाने में की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं, जो आपके पूरे दिन के कार्यों में खलल पैदा कर सकती हैं।
शास्त्रों के अनुसार और सेहत के लिहाज दोनों से सुबह जल्दी उठना माना गया है। जो लोग सूर्योदय से पहले अपना बिस्तर छोड़ देते हैं उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं कई लोगों को आपने ऐसा कहते हुए सुना होगा कि जल्दी उठने और कार्यों में मेहनत करने के बाद भी उन्हें बेहतर परिणाम नहीं मिल रहे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे की वजह सुबह उठने के बाद आपके द्वारा जाने-अनजाने में की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं, जो आपके पूरे दिन के कार्यों में खलल पैदा कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद कौन से कार्य नहीं करने चाहिएं...
1. सुबह उठते ही झूठे बर्तन ना देखें
सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद कई लोग सीधा किचन में जाते हैं और सिंक में पड़े हुए झूठे बर्तन दिखाई दे जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखने से शरीर में संचरित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा में कमी होती है। इसलिए कहते हैं कि रात को बर्तनों और रसोई घर को साफ करके ही सोना चाहिए।
2. बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए
वैसे तो घर में बंद पड़ी हुई घड़ी रखनी ही नहीं चाहिए। घड़ी का चलते रहना ही शुभ होता है, क्योंकि बंद घड़ी बुरे समय का संकेत देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि ऐसा करने पर हो सकता है कि आपका पूरा दिन खराब जाए।
3. हिंसक पशुओं की तस्वीर ना देखें
जहां वास्तु शास्त्र के अनुसार बैडरूम में हिंसक पशुओं की तस्वीर लगाना ही अशुभ माना जाता है। वहीं सुबह उठते ही ऐसी तस्वीरों को देखना तो बिल्कुल शुभ नहीं होता। क्योंकि इससे आपके भीतर उदासी और नकारात्मकता का संचार होता है और हो सकता है कि इससे आपका पूरे दिन में किसी न किसी से विवाद हो जाए।
4. आईने में चेहरा ना देखें
आपने कई घरों में देखा होगा कि लोग अपने बैडरूम में बैड के सामने ही आईना लगवा लेते हैं। वहीं कई लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही आईने में अपनी शक्ल देखने की। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता। क्योंकि इसके कारण आपके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। जिसका असर आपके चेहरे पर ही दिख सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि सुबह उठते ही आईना देखने के बजाय सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें और फिर मुंह धोएं।
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष राशिफल 19 अप्रैल 2022: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन