धर्म

विदुर नीति: इन आदतों वाले लोग हमेशा रहते हैं आर्थिक तंगी से परेशान

विदुर नीति: यदि आप किसी काम को पूरी लगन से नहीं करते हैं तो आपको सफलता नहीं मिलती है। जिससे ऐसे लोगों के पास सदा धन की कमी

2 min read
vidur niti, vidur niti quotes in hindi, mahatma vidur, money quotes in hindi, विदुर नीति, आर्थिक तंगी, financial management, financial stability quotes,
विदुर नीति: इन आदतों वाले लोग हमेशा रहते हैं आर्थिक तंगी से परेशान

महाभारत काल के महात्मा विदुर बहुत बुद्धिमान व्यक्ति थे। साथ ही पांडवों द्वारा महाभारत युद्ध जीतने के पीछे भी विदुर जी का एक बड़ा योगदान था। लेकिन कभी भी महात्मा विदुर ने अपनी इस प्रतिभा पर अहंकार नहीं किया। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में भी कई ऐसी बातें लिखी हैं जो मनुष्य को जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए सही रास्ता दिखाती हैं। वहीं इन नीतियों में उन गलत आदतों या बुराइयों का भी जिक्र किया गया है जो इंसान को तरक्की करने से रोकती हैं और व्यक्ति धन की कमी से परेशान रहता है...

1. मेहनत से मुंह मोड़ने वाले लोग
विदुर नीति कहती है कि जो लोग परिश्रम करने से कतराते हैं, उन्हें कभी भी तरक्की हासिल नहीं होती है। क्योंकि यदि आप किसी काम को पूरी लगन से नहीं करते हैं तो आपको सफलता नहीं मिलती है। जिससे ऐसे लोगों के पास सदा धन की कमी रहती है। वहीं अगर आप कार्य पूर्ण करने में अपनी जी-जान लगा देते हैं तो आपको उस काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।

2. आलसी लोग
महात्मा विदुर के अनुसार जो लोग आलस्य से घिरे होते हैं उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आलस्य मनुष्य का शत्रु है जो उसे तरक्की की राह पर चलने से रोकता है। इसलिए मनुष्य को सक्रिय रहकर कर्मशील बने रहना चाहिए ताकि आपको आगे बढ़ने के नए-नए अवसर दिखाई दें। और आप मेहनत से धन कमा सको।

3. नास्तिक लोगों
जिन लोगों को ईश्वर में आस्था नहीं होती उन्हें भी सदा आर्थिक तंगी से परेशान होना पड़ता है। ईश्वर का अनादर करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी आप पर नही बरसता। ईश्वर में श्रद्धा न होने पर मनुष्य कई बार गलत काम करने को भी तैयार हो जाता है जिससे उसे धन प्राप्ति होने के बजाए अपयश मिलता है।

Published on:
19 Mar 2022 05:42 pm