धर्म

Vivah Muhurat 2021-22: आने वाले 6 माह में पड़ रहे हैं शादी के कुल 45 शुभ मुहूर्त

नवंबर 2021 से शुरु हुए शादी मुहूर्त जो अप्रैल 2022 तक चलेंगे

2 min read
Nov 16, 2021
vivah muhurat 2021 to 2022

इस साल मंगलवार, 20 जुलाई 2021 से शुरु हुए चातुर्मास का 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही समापन हो गया। इस चतुर्मास के दौरान शुभ कार्यों की मनाही (शादी-विवाह, मुंडन जैसे शुभ काम) रहती है। ऐसे में अब ये शुभ कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू हो गए हैं।

इस बार जहां देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को (भगवान विष्‍णु निद्रा से जागे) रही वहीं 15 नवंबर को भी एकादशी तिथि रहने के चलते इस दिन तुलसी विवाह (तुलसी और शालिग्राम का विवाह) का आयोजन किया गया। इसी के साथ 4 महीनों से शादियों के लिए चल रहा इंतजार समाप्त हो गया।

यूं तो देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियां प्रारंभ हो जाती हैं, परंतु हिंदू धर्म में शादी सहित विभिन्न शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त को विशेष माना जाता है।

ऐसे में अब ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुभ मुहूर्त के आधार पर भी नवंबर-दिसंबर 2021 में शादियों की शुभ तारीखें बहुत सी रहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक शादी के कुल कितने शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।

नवंबर 2021 के विवाह शुभ मुहूर्त:
नवंबर 2021 में शादी करने का पहला मुहूर्त 14 नवंबर 2021 को पड़ने के पश्चात इसी महीने की 15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

दिसंबर 2021 के विवाह शुभ मुहूर्त:
दिसंबर 2021 में 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शुभ मुहूर्त के चलते शादी की जा सकेगी।

जनवरी 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त:
वहीं जनवरी 2022 में 22,23,24 और 25 तारीख भी शादी के लिए शुभ हैं।

फरवरी 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त:
फरवरी 2022 में 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख यानि कुल 11 दिन शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

मार्च 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त:
जबकि मार्च 2022 में मात्र 2 शादी के शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में इस माह 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त:
अप्रैल 2022 में भी फरवरी 2022 की तरह 11 दिनों तक शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके तहत अप्रैल में 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ रहेगा।

जानकारों के अनुसार शादी-विवाह के लिए बताए गए शुभ दिनों में भी शुभ समय निकालना बेहद खास रहता है। ऐसे में अधिकांशत: शादी के लिए शुभ तारीख निकालने के साथ ही उस दिन का शुभ समय भी निकाला जाता है। ऐसे में शादी की शुभ तारीखों के संबंध में शुभ समय का भी ध्यान रखें, और यदि आपके घर में इनमें सी दी गई किसी तारीख पर विवाह का आयोजन हो रहा है तो उस तारीख का शुभ समय भी अवश्य निकालवा लें।

Published on:
16 Nov 2021 12:49 pm
Also Read
View All