
CUET UG Result 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीयूईटी यूजी री-एग्जाम दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है exams.nta.ac.in/CUET-UG
सीयूईटी यूजी री-एग्जाम का आयोजन 19 जुलाई के दिन किया गया था, जिसमें करीब 1000 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। ये एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया गया है। आंसर की देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।
सीयूईटी यूजी के नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि अब रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। दोनों परीक्षा के परिणाम साथ ही जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।