रिजल्‍ट्स

CUET UG Result 2024: जानिए कब आएगा रिजल्ट, क्या है लेटेस्ट अपडेट

CUET UG Result 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी के आंसर-की जारी कर दिए थे। 9 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी दिन था। ऐसे में अब फाइनल आंसर-की जारी होने की बारी है। जानिए कब आएगा रिजल्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 11:07 AM IST
CUET UG Result

CUET UG Result 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी के आंसर-की जारी कर दिए थे। 9 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी दिन था। ऐसे में अब फाइनल आंसर-की जारी होने की बारी है। एनटीए किसी भी वक्त परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कब हुई थी परीक्षा (CUET UG Result 2024)

सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 24 मई 2024 के बीच हुई थी। करीब 14 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 9 लाख के करीब अभ्यर्थियों सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हुए। इन सभी छात्रों को अब सीयूईटी यूजी के रिजल्ट (CUET UG Result) का इंतजार है। रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।

स्कोर के आधार पर कॉलेज में मिलेगा दाखिला (CUET UG Score)

सीयूईटी एक तरह की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिला लिया जाता है। कोई भी 12वीं पास छात्र CUET UG परीक्षा दे सकता है। देशभर की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ज्यादातर स्टेट, प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन कोर्स में सीयूईटी यूजी परीक्षा स्कोर (CUET UG Exam Score) के आधार पर दाखिला मिलेगा। वहीं, पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा पास करना जरूरी है।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होम पेज पर एक लिंक दिखेगा 'CUET UG Result', इस लिंक पर क्लिक करें
  • जन्म तिथि और अन्य डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
Updated on:
10 Jul 2024, 11:07 AM IST
Published on: