रिजल्‍ट्स

अब ईशान बनेंगे हरियाणा में अधिकारी, CM ने किया सम्मानित

HCS Result: हरियाणा सिविल सेवा में जयपुर निवासी ईशान शर्मा का चयन हुआ है। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। हरियाणा सिविल सेवा के 113 पदों के लिए भर्ती हुई, जिसमें ईशान ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 
less than 1 minute read
HCS Result

HCS Result: हरियाणा सिविल सेवा में जयपुर निवासी ईशान शर्मा का चयन हुआ है। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। हरियाणा सिविल सेवा के 113 पदों के लिए भर्ती हुई, जिसमें ईशान ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी ने कहा, “ योग्यता के आधार पर आज HCS के पद पर विभूषित हुए हरियाणा के 113 होनहारों ने अपने क्षेत्र और मां-बाप का नाम रोशन किया है। इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा सिविल सेवा 2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग्यता के आधार पर आज HCS के पद पर विभूषित हुए हरियाणा के 113 होनहारों ने अपने क्षेत्र और मां-बाप का नाम रोशन किया है। ये बेहद खुशी की बात है।

Updated on:
18 Jul 2024 12:17 pm
Published on:
18 Jul 2024 12:16 pm