रिजल्‍ट्स

SSC GD Constable Answer Key 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

SSC GD Constable Answer Key 2019

2 min read
Apr 26, 2019
SSC GD Constable Answer Key 2019
SSC GD Constable Answer Key 2019

SSC Constable GD Answer Key 2019 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा केंद्रीय पुलिस संगठन में कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है । SSC Constable GD Result 2019 अगले महीने 31 तारीख को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर आयोग द्वारा पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार, एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 31 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। कटऑफ मार्क्स इसबार पिछली भर्ती की तुलना में ज्यादा ही होंगे। दिल्ली पुलिस वेटिंग लिस्ट की भांति इस भर्ती में वेटिंग लिस्ट निकाली जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2019 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे निचे दिए गए लिंक के जरिए सीधे ही उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC द्वारा इस भर्ती के जरिए CAPFs, में कॉन्स्टेबल (GD) के 54953 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 11 फरवरी, से 11 मार्च 2018 तक 18 दिन आयोजित की गई थी। एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा के लिए 52,20,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 30,41,284 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, उपस्थिति का कुल प्रतिशत 58.26 प्रतिशत रहा।

SSC GD Constable Answer Key 2019

आयोग द्वारा परिणाम जारी करने को लेकर पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। लेकिन अब SSC Constable GD Answer Key exam 2018 जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से प्रश्नों पर आपत्ति मांगी गई है। नियत समय के भीतर ही अभ्यर्थी को तय शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करवानी होगी। आपत्ति दर्ज करवाने के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम उत्तरकुंजी के तौर पर अंकतालिका जारी की जाएगी। आपको बता दें कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थीयों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Published on:
26 Apr 2019 06:36 pm