Inspirational Story: विष्णु प्रजापत रोजाना 6-7 घंटे की पढ़ाई करती थी। वे स्कूल से आते ही सेल्फ स्टडी करने के लिए बैठ जाती थी।
Inspirational Story: राजस्थान माध्यमकि शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष भी 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं बूंदी जिले में एक कुम्हार की बेटी ने टॉप करके माता-पिता की शान पूरे जिले में बढ़ा दी। आर्ट्स स्ट्रीम से विष्णु प्रजापत ने 12वीं में 98.20 अंक हासिल किया, जिसके बाद रिश्तेदारों और दोस्तों ने खूब बधाई दी।
विष्णु प्रजापत रोजाना 6-7 घंटे की पढ़ाई करती थी। छात्रा की माता ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि विष्णु स्कूल से आते ही सेल्फ स्टडी करने के लिए बैठ जाती थी। सुबह हो या शाम, उसका मकसद था केवल पढ़ाई करना। पढ़ाई के कारण वो नींद भी बहुत कम लेती थी।
छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। बताया की वो भविष्य में सिविल सेवा अधिकारी बनना चाहती है। माता पिता ने कहा कि बेटी आईएएस बनना चाहती है और वे इस सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रोत्साहित करेंगे। बता दें, विष्णु के पिता सत्यनारायण प्रजापत पेशे से कुम्हार हैं। वे मटकी बनाने का काम करते हैं, रोज मटकी बनाकर शहर में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बड़ी मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ाई। विष्णु 4 भाई-बहन हैं, दो बहनें और दो भाई।