रिजल्‍ट्स

JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट आज होगा जारी, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक

JEE Main Result 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) के सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। जेईई मेन स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

2 min read
JEE Main Result 2022

JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन (JEE Main) का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेईई मेन पहले सत्र का परिणाम बहुत जल्द घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट रिजल्ट चेक करने और अधिक जानकारी के लिए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

शाम तक जारी हो सकती है जेईई मेन आंसर
जेईई मेन पेपर 1 की आंसर की जारी हो चुकी है। जेईई मेन पेपर 2 और बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर के लिए अंतिम उत्तर कुंजी आज शाम तक रिलीज होने की उम्मीद है। इसके बाद JEE Main Result 2022 की जानकारी रिजल्ट लिंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी, tbresults.tripura.gov.in पर करें चेक



ऐसे चेक करें जेईई मेन का रिजल्ट
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
— होम पेज पर जेईई मेन 2022 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
— नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
— लॉगिन करने के बाद आपके सामने परिणाम नजर आएगा।
— भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम की एक कॉपी प्रिंट कर लें।

यह भी पढ़ें- IAF Agneepath scheme 2022: अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त, रिकॉर्ड 7.4 लाख आवेदन हुए दर्ज


8 जुलाई को आने वाल था परिणाम
पहले खबर आई थी कि शुक्रवार 8 जुलाई को सेशन 1 के परिणाम जारी हो सकते है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि परिणाम जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 9 जुलाई तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। एक बार घोषित होने के बाद, जेईई मेन स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

Published on:
09 Jul 2022 09:50 am
Also Read
View All