रिजल्‍ट्स

Kerala SSLC 10th Class results मई में होंगे जारी, ऐसे करें चेक

Kerala SSLC 10th Class exam results मई में जारी किए जा रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 1:10 PM IST
Kerala SSLC 10th Class exam results

Kerala SSLC 10th Class अथवा केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Kerala SSLC) का रिजल्ट इस बार जल्दी आने वाला है। खबर है कि एग्जाब बोर्ड की तरफ रिजल्ट मई के महीने में जारी कर दिए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स ने ये एग्जाम दिया था वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।


इतने स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
Kerala SSLC 10th Class के लिए इस साल करीब 4,40,000 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 224,564 छात्र और 216,539 छात्राएं शामिल हैं। ये परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चली थीं। यह जानकारी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक 20 अप्रैल तक कॉपियों की चैकिंग का काम खत्म होने के लिए कहा गया था और अब जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

SBI PO 2018 भर्ती: 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स पदों के लिए मांगे आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 2000 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI PO 2018 परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को बाद में ग्रुप डिस्कशन कराया जाएगा। इस तरह से तीन चरणों में पास हुए उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

रेलवे Group D भर्ती में हुआ बदलाव, हटाया शैक्षिक योग्यता का ये अनिवार्य नियम
रेलवे Group D भर्ती में अप्लाई करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने सर्विस के दौरान मौत या चिकित्सीय कारणों से रिटायरमेंट लेने वाले एंप्लॉयी की पत्नियों अथवा विधवाओं के लिए ग्रुप डी की नौकरियों में शिक्षा की न्यूनतम योग्यता शर्त को हटा दिया है। पहले यह थी कि शर्त ग्रुप डी या लेवल-1 की जॉब के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं क्लास होनी जरूरी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। जोनल रेलवे की ओर से आई कई क्विअरी में यह पूछा गया था कि उन एंप्लॉयी की पत्नी या विधवा का क्या होगा जिनकी शैक्षणिक योग्यता लेवल-1 जॉब के अनुरूप नहीं है। इन सभी पर गौर करते हुए बोर्ड ने अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के नियम को हटाने का निर्णय लिया है।

Published on: