KSEAB Result 2024 Direct Link: कर्नाटक बोर्ड ने छात्रों के इंतजार पर पूर्ण-विराम लगाते हुए 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।
KSEAB Result 2024 Direct Link: कर्नाटक बोर्ड ने छात्रों के इंतजार पर पूर्ण विराम लगाते हुए 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। केसीईएबी (कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड एंड असेसमेंट बोर्ड) ने कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम देखने के लिए आपको केसीईएबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहें तो इस खबर में बताए गए डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले साल की तुलना में इस बार परिणाम जल्दी आ गए। वर्ष 2023 में केसीईएबी द्वारा 21 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था। पिछले साल करीब 74.67 प्रतिशत छात्रों ने पास किया था। बता दें, इस कर्नाटक बोर्ड (Karnataka Board) ने परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। इस वर्ष 80+20 के अनुसार मार्क्स दिए जाएंगे, जिसमें 80 मार्क्स परीक्षा के लिए और 20 मार्क्स इंटर्नल असेस्मेंट के लिए निर्धारित किया गया है।
karresults.nic.in
kseab.karnataka.gov.in
dipr.karnataka.gov.in.