रिजल्‍ट्स

MPBSE 12th Result: एमपी 12वीं बोर्ड कॉमर्स के 5 स्टूडेंट्स की एक ही रैंक, मिले 482 नंबर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त किए हैं।  

2 min read
MPBSE 12th Result Out

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 25 मई, 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त किए हैं। मेरिट लिस्ट में इन सभी स्टूडेंट्स को पहला स्थान मिला है। इनमे प्रिंसी यशवर्ध, अनामिका, खेमासारा, अनी जैन, और दिव्यांशी ने 482 नंबर प्राप्त किए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शान्वी सिंह राठौड़ ने 481 नंबर प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल 12वीं में 55.28 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा पास की है। 12वीं क्लास में 58.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 52 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

इन स्टूडेंस को मिली है रैंक -1

कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त किए हैं। मेरिट लिस्ट में इन सभी स्टूडेंट्स को पहला स्थान मिला है। इनमे प्रिंसी यशवर्ध, अनामिका, खेमासारा, अनी जैन, और दिव्यांशी ने 482 नंबर प्राप्त किए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शान्वी सिंह राठौड़ ने 481 नंबर प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुईं और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल एमपी में क्लास 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख कैंडिडेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

12 वीं का 55.28 प्रतिशत

इस साल 12वीं में 55.28 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा पास की है। 12वीं क्लास में 58.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 52 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।


एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
2.इसके बाद अपनी क्लास के रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
6. अब आप अपनी सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

Published on:
25 May 2023 03:21 pm
Also Read
View All