रिजल्‍ट्स

NIOS Class 10th, 12th exam Result Oct 2018 जल्द जारी, यहां देखें

NIOS Class 10th, 12th Result exam October 2018

less than 1 minute read
Dec 04, 2018
NIOS Class 10th, 12th Result exam October 2018

NIOS Class 10th , 12th exam Result Oct 2018 : अप्रैल महीने में आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद अक्टूबर-नवंबर महीने में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी उनके नतीजे भी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ अपने परिणाम देख सकते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जल्द ही अक्टूबर सत्र के लिए आयोजित हुई परीक्षा के NIOS Class 10th and 12th Result 2018 घोषित करने की योजना बना रही है। पिछले साल से अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के परिणाम 06 दिसंबर तक जारी किए गए थे। यही कारण है कि एनआईओएस अक्टूबर के परिणाम दिसंबर माह के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि परिणामों को लेकर अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं है।

How to downlad NIOS Class 10th and 12th Result exam October 2018
सभी कक्षा 10 वीं और 12 वीं छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कक्षा 10 और 12 के लिए NIOS October Result 2018 की जांच कर सकेंगे। नतीजे देखने के लिए, छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। फिर उन्हें result टैब पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही नई टैब ओपन होगी जहाँ विभिन्न परिणामों की सूची दिखाई देगी। विद्यार्थियों को संबंधित कक्षा पर क्लीक करना होगा। आगे की स्लाइड में रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं। परीक्षा 06 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित की गई थी।

Published on:
04 Dec 2018 03:11 pm
Also Read
View All