
PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज 12वीं कक्षा की बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। इस बार PSEB 12 वीं का कुल रिजल्ट 92.47 प्रतिशत रहा है।जिसमें गर्ल्स का 95.14, लड़कों का 90.25 प्रतिशत रहा है। पंजाब बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट इस सरकारी स्कूल का रिजल्ट 91.86 प्रतिशत और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का 91.03 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट 94.77 प्रतिशत रहा है। जो स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.org पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल पास परसेंटेज में गिरावट
इस साल पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में करीब 3 फीसदी की गिरावट रही है। साल 2022 में बोर्ड का रिजल्ट 95.99 प्रतिशत रहा जबकि इस साल घटकर 92.47% रह गया है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 22 मार्च, 2023 से 27 अप्रैल, 2023 तक सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा आयोजित की थी। जो छात्र किसी दिए गए विषय में दिए गए नंबरों से खुश नहीं हैं, वे रिचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) बोर्ड में सुजान कौर टॉप किया है। सुजान कौर ने 500/500 नंबर के साथ टॉप किया है। इसके अलावा श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।
स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत
कॉमर्स – 98.30%
ह्यूमैनिटीज – 90.62%
साइंस – 98.68%
वोकेशनल – 84.66%
इस बार 92.47% रहा है रिजल्ट
इस बार PSEB 12 वीं का कुल रिजल्ट 92.47 प्रतिशत रहा है। जिसमें गर्ल्स का 95.14, लड़कों का 90.25 प्रतिशत रहा है। पंजाब बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट इस सरकारी स्कूल का रिजल्ट 91.86 प्रतिशत और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का 91.03 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट 94.77 प्रतिशत रहा है।
ऐसे देखें पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट
1. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.inपर जाएं।
2. उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 12th Result 2023 लिखा हो।
3. रेजिमेंटेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।
4. आपका PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसे डाउनलोड करें।