RBSE 12th Art Result 2018 इस बार जून के पहले सप्ताह में आ सकते हैं
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से RBSE 12th Art Result 2018 का रिजल्ट जल्द आ रहा है। खबर है कि राजस्थान 12वीं कला वर्ग का परिणाम जून के पहले सप्ताह तक आ सकता है। बोर्ड की ओर से 12वीं कॉमर्स व साइंस वर्ग के परिणाम 23 मई को आ चुके हैं। इस बार कला वर्ग में इस बार 5.37 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। RBSE 12th Board का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE Science और Commerce रिजल्ट जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने हाल ही में RBSE 12th Result 2018 जारी किया है। इस बार भी RBSE ने Science और Commerce के रिजल्ट एकसाथ जारी किए हैं। राजस्थान सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वासुदेव देवनानी ने इस बार भी 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 86.60 प्रतिशत। वहीं, कॉमर्स संकाय का परिणाम 91.09 प्रतिशत रहा है।
2 अप्रैल तक चले थे एग्जाम
इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 42 हजार 665 और साइंस में 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रेल तक चली थी। आपको बता दें बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड मेरिट जारी नहीं करेगा। इस परिणाम को भी छात्र परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
12वीं साइंस और कॉमर्स 2018 परिणामों में लड़कियों ने एकबार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 4 प्रतिशत ज्यादा रहा। विज्ञान वर्ग में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.33 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.08 रहा। वहीं वाणिज्य का परिणाम 91.09 प्रतिशत रहा। इस वर्ग में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.42 रहा, जबकि लड़कों का 89.23 प्रतिशत रहा। इस साल भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई।