रिजल्‍ट्स

SSC GD CONSTABLE RESULT: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें अपना रोल नंबर

SSC GD Constable Result 2023- पैरामिलिट्री फोर्स में कांस्टेबलों की भर्ती...।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 7:34 PM IST
gd11.gif

कर्मचारी चयन आयोग ने पैरामिलिट्री फोर्सेस में 50187 से अधिक कांस्टेबल/राइफलमैन के पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (pet)/शारीरिक मानक परीक्षा (pst) का परिणाम शुक्रवार को शाम को घोषित कर दिया। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित एसएससी जीडी पीईटी रिजल्ट 2023


केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसएसएफ में कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में सिपाही, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (bsf), सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (cisf), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (crpf), सशस्त्र सीमा बल (ssb), इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (itbp), असम रायफल्स (AR), नार्कोटिके कंट्रोल ब्यूरो (ncb), सेक्रेटिएट सिक्योरिटी फोर्स (ssf) के लिए यह चयन हुआ है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार तीन लाख 70 हजार उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया था। फिजिकल टेस्ट का आयोजन सीआरपीएफ की ओर से 1 मई से 6 जून तक आयोजित किया गया था। इनमें 40924 महिलाएं और 330074 पुरुष शामिल थे। इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया गया था। दूसरे चरण में कुल 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1.46 लाख उम्मीदवारों को अगले चरण में मेडिकल परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया। 163 महिला अभ्यर्थी और 1940 पुरुष अभ्यर्थियों का रिजल्ट संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक दिया गया है।

ऐसे देखें रोल नंबर

एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट 2023 में अपना रोल नंबर देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा और फिर कांस्टेबल जीडी के बटन पर क्लिक करना होगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को 30 जून 2023 की लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीडीएफ ओपन होने पर Ctrl+F (कंट्रोल एफ) से अपना रोल नंबर सर्च करना होगा।

Updated on:
30 Jun 2023, 7:34 PM IST
Published on: