रिजल्‍ट्स

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए कितने अंक…जानिए

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 5:22 PM IST
up_result_2024.jpg
UP Board Result

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा लिया गया है। यूपी बोर्ड में शामिल 55 लाख छात्रों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। आइए, जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कितने अंक की जरूरत होती है।


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exams) में 55 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 29,99,407 छात्रों ने भाग लिया। वहीं इंटर स्कूल की परीक्षा में कुल 25,25,308 छात्रों ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। यूपी बोर्ड ने 31 कॉपियां जांचने के लिए 31 मार्च का टाइमलाइन रखा था। हालांकि, एक दिन पूर्व 30 मार्च को ही बोर्ड ने सभी कॉपियां जांच ली। रिजल्ट संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in. पर जाएं।


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा में पास करने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र को हर विषय में कम-से-कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इतना अंक नहीं ला पाते हैं तो वो कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं।

Updated on:
9 Apr 2024, 5:22 PM IST
Published on: