रिजल्‍ट्स

UPMSP 12th Result 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

UPMSP Class 10th and 12th Result 2019

less than 1 minute read
Apr 27, 2019
UPMSP Class 10th and 12th Result 2019
UPMSP Class 10th and 12th Result 2019

UP Board 10th Result 2019 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों परीक्षाओं के परिणाम लिंक भी दे दिए गए है। परिणाम सीधे ही विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार पश्चिमी यूपी के बागपत जिले की तनु तोमर 97.80 प्रतिशत के साथ 12th की परीक्षा में बाजी मारते हुए टॉपर बनी हैं।

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम 2019 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस साल बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 7 से 28 फरवरी तक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम सीधे यहां से http://upresults.nic.in/ क्लिक करके भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

[typography_font:14pt]http://upresults.nic.in/SSIN19PA/intergetroll.htm
[typography_font:14pt;" >UPMSP UP board result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां https://upmsp.edu.in/

UP Board High School Result 2019 और UP Board Intermediate Result 2019 को लेकर बोर्ड ने 27 अप्रैल तय की थी। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और http://upresults.nic.in/ पर जारी कर दिए गए हैं।

How To Check UP Board Result Exam 2019
परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर जाना होगा। सर्वर संबंधित समस्या के लिए अन्य वेब पोर्टल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके होम पेज पर परिणाम के लिए लिंक दिए हुए होंगे। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको नई टैब में भेजा जाएगा, जहाँ मांगी गई रोल नंबर संबंधित डिटेल भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Updated on:
27 Apr 2019 01:24 pm
Published on:
27 Apr 2019 11:19 am