रिजल्‍ट्स

UPSC ने जारी किया लेक्चचर और एडमिनिस्ट्रेटिव भर्तियों का Result, यहां से देखें

UPSC recruitment 2018 के तहत निकाली गई कई भर्तियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

2 min read
Sep 27, 2018
UPSC ने जारी किया लेक्चचर और एडमिनिस्ट्रेटिव भर्तियों का Result, यहां से देखें

UPSC recruitment 2018 के तहत निकाली गई कई भर्तियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह भर्ती Union Public Service Commission की ओर से निकाली गई थी जिनका रिजल्ट आॅफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया गया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यक्तिश: भी सूचित किया जा रहा है।


13 पदों की भर्ती का रिजल्ट
UPSC Recruitment 2018 के तहत यह भर्ती विभिन्न कार्यालयों में 13 पदों में नियुक्तियों के लिए निकाली गई है। ये भर्तियां Administrative Officer for Border Roads Organisation (BRO), Ministry of Defence तथा अन्य 5 पदों की भर्ती Lecturer at Government Polytechnic, Daman, Department of Technical Education, Union Territory, Administration of Daman & Diu BRO के लिए निकाली गई है।

आयु सीमा:

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए Candidates की अधिकत आयु सीमा 35 years रखी गई है।

चयन प्रक्रिया :

संघ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जा रह है।

वेतनमान :

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को General Central Service, Group ‘A’ Gazetted, Non-Ministerial 7th CPC के अनुसार pay matrix Level-10 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा।

UPSC Mains Exam 2018 28 सितंबर से शुरू
UPSC Main exam 2018: संघ लोक सेवा आयोग इस माह 28 सितंबर से यूपीएससी मेन्स 2018 की परीक्षा (UPSC Mains Exam 2018) आयोजित करने जा रहा है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। यह परीक्षा प्रतिदिन 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। UPSC Main exam Admit Card पहले ही जारी किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in/ पर जाकर परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले यूपीएससी (UPSC) ने जुलाई माह में प्री परीक्षा का रिजल्ट (UPSC Prelims Exam Result) जारी किया था। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2018) इस साल 3 जून को आयोजित हुई थी।

ये भी पढ़ें

UPSC Engineering Services 2019 के लिए नाेटिफिकेशन जारी, एेसे करें आवेदन
Published on:
27 Sept 2018 12:10 pm
Also Read
View All