रीवा

रोज की तरह चारों मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, 2 ने हमेशा के लिए छोड़ दिया साथ

- बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची- एक घायल का चल रहा अस्पताल

2 min read
Oct 08, 2020
road accident

रीवा। मॉर्निंग वॉक में निकली महिलाओं को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 महिलाएं घायल हो गए जिनको तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां 2 महिलाओं ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाईवा को कब्जे में लेकर चालक हो गिरफ्तार कर लिया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बिछिया थाने के खोर गांव की है। रोज की तरह बुधवार की सुबह चार महिलाएं घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। तड़के करीब 5:00 बजे जैसे ही वे बिछिया थाने के खोर गांव के समीप नर्सिंग कालेज के समीप पहुंची, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने महिलाओं को कुचल दिया।

इस हादसे में तीन महिलाएं उसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो वे तत्काल तीनों महिलाओं को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए जहां बुरी तरह घायल दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। एक महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान शकुंतला शर्मा उम्र 65 वर्ष, विंध्यवासिनी द्विवेदी पति विजय प्रसाद 48 वर्ष व घायल हमीदा बानो 40 सभी निवासी खौर थाना बिछिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इससे में एक महिला सुरक्षित बच गई जो किनारे की ओर थी।

Published on:
08 Oct 2020 01:42 pm
Also Read
View All