14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rewa Viral Audio: ‘कल 9 बजे इंतजार करेंगे…’ CMO का महिला कर्मचारी को अकेले बुलाने वाला ऑडियो वायरल

CMO Viral Audio: CMO-महिला कर्मचारी की बातचीत का ऑडियो वायरल, नौकरी के बदले रिश्ता बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप।
2 min read
Google source verification
rewa cmo audio viral

cmo viral audio woman employee meeting allegation, सीएमओ और महिला कर्मचारी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल (Source-Patrika)

Rewa CMO Viral Audio: मध्यप्रदेश के रीवा जिले की चाकघाट नगर परिषद में पदस्थ CMO शंकरधर पांडे की रंजीन मिजाजी के चर्चे शहर में जोरों पर हैं। CMO शंकरधर पांडे का एक महिला कर्मचारी के साथ फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस ऑडियो में CMO शंकरधर पांडे महिला कर्मचारी पर मिलने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि CMO ने महिला कर्मचारी से नौकरी को सुरक्षित रखने के बदले संबंध बनाने डिमांड की है। बताया जा रहा है महिला कर्मचारी को कुछ महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था लेकिन बाद में CMO शंकरधर पांडे ने उसे नौकरी वापस दिलाई थी। आरोप है कि इसी के बदले CMO महिला कर्मचारी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पत्रिका डॉट कॉम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रंगीन मिजाज CMO का ऑडियो वायरल

जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें CMO शंकरधर पांडे महिला कर्मचारी से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में हुई बातचीत कुछ इस तरह है।
CMO- अभी घर तो नहीं पहुंचीं।
महिला कर्मचारी- नहीं सर अभी नहीं, पैदल जा रही हूं।
CMO- कल हम 9 बजे आपका इंतजार करेंगे।
महिला कर्मचारी- ठीक है सर।
CMO- ठीक है..हां।
महिला कर्मचारी- लेकिन सर गांव जाना पड़ा तो, छुट्टी है तीन दिन की तो ।
CMO- अरे यार…तो चले जाना, अपन दो घंटे बाद लौट ही आएंगे, वहां दिन भर थोड़ी न रहेंगे।
महिला कर्मचारी- अरे दिनभर नहीं रहेंगे लेकिन पूछेंगे न घर से कहां जा रही हो घरवाले।
CMO- अरे तो बता देना कि लोक अदालत में पैसा आता है तो उसे चढ़ाना पड़ता है। अभी इतने दिन तक बैठे थे तो नहीं पूछते थे।
महिला कर्मचारी- नहीं सर…घर से बाहर जाएंगे तब न पूछेंगे, लोक अदालत के कोई ऑफिस से जुड़े थोड़ी न हैं।
CMO- अरे तो बता दो कि प्रॉपर्टी हम चढ़ाते हैं।
महिला कर्मचारी- अरे सर चुरहट जाएंगे, होटल जाएंगे तो पता नहीं चल जाएगा घर में।
CMO- अरे हमारा घर अकेला है, कोई नहीं रहता है, आस-पास भी किसी का घर नहीं है, हमारे घर के।
महिला कर्मचारी- अरे सर मैं ये बोलना चाह रही हूं कि ऑफिस नहीं गए, तो सभी को पता नहीं चल जाएगा।
CMO- किसी को पता नहीं चलेगा, ये हमारी जिम्मेदारी है, किसी को हवा नहीं लगेगी, मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं तो आप मेरी बात नहीं मान रही हो।
महिला कर्मचारी- नहीं..बात मानने की बात नहीं है सर..ऐसी बात नहीं है..।
CMO- हां नहीं, कल 9 बजे हम आपका इंतजार करेंगे और नहीं आओगी तो मैं बात भी नहीं करूंगा, अभी ड्राइवर गया है सामान लेने तो मैं बात कर रहा हूं, फिर बात भी नहीं कर पाऊंगा।
महिला कर्मचारी- सर ड्राइवर के साथ जाएंगे तो पता तो चल ही जाएगा ना।
CMO- ये मेरा काम है, आप क्यों टेंशन लेती हो, मेरे घर में कोई नहीं है, आसपास भी कोई नहीं है सब दूर हैं।
महिला कर्मचारी- सर अगल-बगल लोग रहते होंगे।
CMO- अरे कोई नहीं रहता, अकेला मेरा घर है वहां पर।
महिला कर्मचारी- जी।
CMO- तुम्हारे लिए मैं क्या-क्या नहीं कर दिया, इतनी बात तो माना करो, ठीक है आ रही हो।
महिला कर्मचारी- जी सर मैं पहुंच जाऊंगी।
CMO- ठीक है हमको फोन लगाना, 9 बजे हम आपका इंतजार करेंगे, हर हालत में, ठीक है।
महिला कर्मचारी- जी सर ।