12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहडोल से रीवा तक गांजे की सप्लाई का खेल, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में तस्करों को पकड़ा

Ganja Smuggling : चार पहिया वाहन में लोड गांजा की खेप पुलिस ने पकड़ी, साथ में 6 तस्कर भी पकड़ाए। चोरहटा में पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा। आरोपियों से नेटवर्क की पूछताछ में जुटी पुलिस।
2 min read
Google source verification
Ganja Smuggling

62 किलो गांजे के साथ पकड़े गए 6 आरोपी (फोटो सोर्स: Patrika)

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में चार पहिया वाहन में लोड कर लाई गई गांजा की खेप शनिवार को पुलिस ने पकड़ी है। फॉलो गाड़ी भी पुलिस को मिली है। दोनों वाहनों में सवार 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। शहडोल जिले से गांजा की खेप चार पहिया वाहन में लोड करके रीवा लाई जा रही थी।

इनपुट मिलते ही एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों में निगरानी के निर्देश दिए। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर गांजा से लोड वाहन को रोक लिया। उसको फॉलो कर रही एक दूसरी गाड़ी भी पुलिस को मिल गई है। दोनों वाहनों में 6 तस्कर सवार थे, जिनको हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 62 किलो गांजा बरामद हुआ जो करीब पांच लाख रुपए कीमत का बताया जा रहा है।

शहडोल से रीवा लाया गया गांजा

गांजे का सप्लायर शहडोल का तस्कर है, जिसे गांजा सप्लाई का ऑर्डर मिला था। उसने तस्करों को चार पहिया वाहन से गांजा रीवा पहुंचाने को बोला था। उन्हें रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आकर रुकना था, जहां से डिलेवरी लेने वाले रीवा के तस्कर उनसे संपर्क करते। अभी तक सप्लायर नहीं मिला है, जिससे रीवा के तस्करों के नामों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को चकमा देने के लिए पकड़ा था बेला रुट

तस्कर गांजा की खेप को शहडोल मार्ग से लेकर आए हैं। वे पुलिस को चकमा देने के लिए गोविन्दगढ़ से रीवा आने के बजाय सीधे बेला निकल गए थे और हाइवे से गांजा लेकर रीवा पहुंचे थे। शहर में पकड़े जाने की संभावना थी, जिसकी वजह से उन्होंने शहर को छोड़कर हाइवे को पकड़ा था। लेकिन, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों को गांजे के साथ पकड़ लिया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।