15 हजार लोगों को किया जाएगा जागरुक
रीवा। भारत पेंशनर समाज कार्यालय में रविवार को उपभोक्ता उत्थान एवं जनकल्याण समिति द्वारा विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे 35 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई है। बैठक में संरक्षक मनमोहन सिंह सेंगर व प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया 35 दिवसीय अभियान में प्रदेश के 42 गांवों तक 15 हजार लोगों से संपर्क कर जागरुक किया जाएगा। उपभोक्ता संरक्षण एवं जागरुकता के लिए उपभोक्ता महिला क्लब, उपभोक्ता शिक्षा केन्द्र, उपभोक्ता विचार गोष्ठी, उपभोक्ता पद यात्रायें, उपभोक्ता जागरुकता शिविर, उपभोक्ता गीत आदि के माध्यम से जागरुक किया जाएगा। साथ ही एक वर्ष के अन्दर जिले में 8 उपभोक्ता शिक्षा केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा गया।
समिति ने उपभोक्ता संरक्षण अधिकार एवं कानून नाम से पुस्तक निकालने का भी प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही बसों में टिकट कम्प्युटराइज्ड मिले इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में केके पाण्डेय ने मिलावटी सामानों से बचने के तरीकों के सम्बन्ध में बताया। ममता नरेन्द्र सिंह पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्य ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बताया कि संगठन की सभी शाखायें ईमानदारी से कार्य करेगीं तो निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मला द्विवेदी, सूर्यभान अग्निहोत्री, देवेन्द्र पयासी, लोकेन्द्र तिवारी, नीरज शुक्ला, वृजभूषण तिवारी, गोपिका द्विवेदी, विनोद रावत, संपत कोल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।