रीवा

वेलकम पार्टी में स्टूडेंट्स ने की जमकर मस्ती

मिमांशा को मिस एवं प्रभात को मिस्टर फ्रेशर का खिताब
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 3:06 PM IST
aps university wellcome party in rewa
aps university wellcome party in rewa

रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू डिपार्टमेंट में बुधवार को फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का वेलकम किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की। स्टूडेंट्स के बीच विभिन्न कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मिस फ्रेसर मिमांशा गुप्ता एवं मिस्टर फ्रेशर प्रभात गुप्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने किया।

सफलता के दिए टिप्स
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट डा.एसएन सिंह रहे। अध्यक्षता डा. अंजली श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर डा. सिंह ने स्टूडेंट्स को जीवन में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि, विश्वविद्यालय छात्रों को सामाजिक नवाचार के विभिन्न गतिविधियों से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अध्यक्षता कर रहीं डा. श्रीवास्तव ने कहा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पार्टिसिपेट करने से व्यक्तित्व निखरता है। कार्यक्रम मेंं डा. शशांक पाण्डेय, डा. प्रीतम सिंह, सुनीत द्विवेदी, डा. शालिनी शर्मा सहित आशीष पाण्डेय, श्रीनिवास गौतम, रामकिशोर सहित सभी छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

Updated on:
16 Jan 2020, 3:06 PM IST
Published on: