रीवा

सरेराह छात्रा को गुलाब देकर गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

काफी समय से परेशान कर रहा था आरोपी, जीडीसी कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा अमरपाटन से प्रतिदिन आती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 1:19 AM IST
Bike riders kidnap teenager girl
Bike riders kidnap teenager girl

रीवा. एक छात्रा को सरेराह गुलाब देकर युवक ने उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जीडीसी कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा अमरपाटन से प्रतिदिन कॉलेज आती है। शुक्रवार को बस स्टैंड में उतरने के बाद पैदल महाविद्यालय जा रही थी। जैसे ही वह मार्तण्ड स्कूल के पीछे पहुंची तभी वसीम सिद्दीकी निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली मिल गया। उसने उक्त छात्रा को सरेराह गुलाब का फूल देने का प्रयास किया। उसने मना किया तो आरोपी हांथ पकडक़र उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगा। इस दौरान पीडि़ता ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। आरोपी उसको करीब एक महीने से परेशान कर रहा है। 12 फरवरी को वह बस स्टैंड में खड़े होकर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी उसी समय आरोपी वहां आकर उसको गिफ्ट देने लगा और गाड़ी में बैठाने लगा। उसके द्वारा मना करने पर वह गाली-गलौज कर वहां से फरार हो गया। अगले दिन उसे कॉलेज की गेट के पास रोककर अश्लील हरकत की थी। परेशान पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को उसने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Published on: