रीवा

गायक सोनू की आवाज के दीवाने हुए शिवराज, जानिए सीएम ने क्या की फरमाइश

शुरू से लेकर अंत तक थिरकते रहे दर्शक, अतिथि भी हुए दीवाने...
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 12:30 AM IST
Audience were crazy from Sonu Nigam at the Vindhya Mahotsav
Audience were crazy from Sonu Nigam at the Vindhya Mahotsav

रीवा। पल भर के लिए कोई प्यार ले, झूठा ही सही... किशोर कुमार के इस गाने के रिमिक्स में सोनू निगम में अपनी आवाज दी तो ऑडियंस क्या सीएम सहित अन्य गेस्ट भी झूम उठे। नीदों की गलियों से... उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। बात इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विंध्य महोत्सव की आखिरी शाम की कर रहे हैं। ऑडियंस ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनकी आवाज के दीवाने हो गए।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

खास प्रस्तुतियों में शामिल रहे ये गाने
महोत्सव के समापन अवसर सजी संध्या में सोनू निगम ने अपनी ऐसी महफिल सजाई कि वहां मौजूद हर कोई उनका दीवाना हो गया। उनकी प्रस्तुतियों में शामिल मेरा रंग दे बसंती चोला..., दीवाना मैं हूं दीवाना तेरा मौसम है मस्ताना..., आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा... जैसे कई गाने उनकी खास प्रस्तुतियों में शामिल रहे।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

देश भक्तिमय हुआ माहौल
ऑडियंस को दीवाना बना देने वाली प्रस्तुतियों के बीच कुछ पल के लिए उस समय माहौल देश भक्तिमय हो गया, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फरमाइश पर सोनू ने बार्डर मूवी का गाना संदेशे आते हैं, मुझे तड़पाते हैं.... की प्रस्तुति दी।

दीवानों की तरह उमड़ा शहर
फेमस गायक सोनू निगम की आवाज को सुनने गुरुवार को पूरा शहर दीवानों की तरह इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचा। प्रस्तुति शुरू होते-होते कॉलेज परिसर में इतनी भीड़ पहुंच गई कि वहां तिल धरने की जगह भी नहीं बची। करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात चला।

आउट ऑफ कंट्रोल हुई भीड़
कॉलेज में सोनू निगम को सुनने इतनी भीड़ पहुंची कि पुलिस का उन पर कंट्रोल ही नहीं रहा। कॉलेज मैदान से लेकर सडक़ तक उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रही। सोनू की प्रस्तुति पर युवक रहे हो या फिर युवतियां सभी थिरकते नजर आए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कलेक्टर प्रीति मैथिल सहित अन्य विधायक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Published on: