रीवा

स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मॉकपोल, भाजपा, कांग्रेस, बसपा के प्रतिनिधियों ने नई ईवीएम में डाले 500 वोट, जानिए, फिर क्या हुआ

पत्रिका लाइव: स्ट्रांगरूम पहुंचे भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित छह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम में वोटिंग की

2 min read
Jul 06, 2018
Congress, BJP, BSP's representatives cast 500 votes in new EVM
Congress, BJP, BSP's representatives cast 500 votes in new EVM

रीवा. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के अपडेशन का काम शुरू हो गया है। दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल किया गया। स्ट्रांगरूम पहुंचे भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित छह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम में वोटिंग की और उसकी पद्धति की बरीकियों को परखा व समझा। इस दौरान प्रतिनिनियों ने मशीनों का आल इज वेल का फीडबैक भी दिया।

वीवीपैट की स्क्रीन में 7 सेकण्ड तक दिखेगी वोटिंग
इंजीनियरिंग महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल ने राजनीति दलों के जनप्रतिनिधियों को मॉकपोल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता के द्वारा वोटिंग का विवरण वीवीपैट की स्क्रीन में 7 सेकण्ड तक दिखेगा। इसके बाद पर्ची उसी वीवीपैट में नीचे एकत्र हो जाएगी। पारदर्शी व्यवस्था इसलिए लागू की गयी है ताकि मतदाता यह देख सकें कि जिसे उसने मत दिया है वह उसी अभ्यर्थी को मिला या नहीं।

कांग्रेस विधायक सहित कांग्रेसियों ने डाले सबसे ज्यादा वोट
स्ट्रांगरूम में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में गुढ़ विधायक सुंदरलाल तिवारी, मऊगंज विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र ङ्क्षसह, राकेश तिवारी सहित छह प्रतिनिधि पहुंचे थे। जबकि भाजपा, बसपा, एनसीपी सहित अन्य पार्टियों के एक-एक प्रतिनिधि पहुंचे थे। भाजपा के कौशलेन्द्र तिवारी, बसपा के रामानुज सोंधिया सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम में वोटिंग कर जानकारी ली। जिसमें अकेले कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांगरूम में रखी अलग-अलग मशीनों में 225 से अधिक वोट डाले।

13 इंजीनियरों ने बताई बारीकियां
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम मशीनों में मॉकपोल के दौरान राजनीनिक दलों के सभी प्रतिनिधियों ने ५०० वोट डाले। प्रतिनितधयों को चुनाव अधिकारियों और इंजीनियरों ने वोटिंग मशीनों के पद्धति के बारीकियों की विस्तृत जानकारी भी दी। मॉकपोल के दौरान चुनाव आयोग के 13 इंजीनियरों की टीम और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

विस चुनाव में उपयोग होंगी 3020 बीयू और 2420 सीयू
जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का मॉकपोल किया गया। बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्ट्रांगरूम में 2520 सीयू (कंट्रोल यूनिट) और 3020 बीयू (बैलेट यूनिट) उपयोग की जाएंगी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत सभी मशीनों को इंजीनियरों ने फस्ट लेवल की जांच की, इसके बाद राजनीति दलों के प्रतिनिधियों ने मॉकपोल किया। बताया गया कि स्ट्रांगरूम पहुंचे सभी राजनीतिक दलों ने वोटिंग कर मशीनों को आल इज वेल बताया।
स्ट्रांगरूम में आज भी होगा मॉकपोल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीति दलों के सदस्यों से शुक्रवार को भी मॉकपोल के लिए बुलया है। दरअसल, चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार स्ट्रांगरूम में रखी मशीनों में एक हजार वोट का मॉकपोल किया जाना है। पहले दिन 500 वोट डाले गए। दूसरे दिन भी इतना ही संख्या में वोट डालने के लिए बुलाया गया है।

प्रतिनिधियों का जमा कराए मोबाइल
मॉकपोल के दौरान स्ट्रांग गेट पर ही राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के मोबाइल सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को जमा करा लिया गया। प्रवेश द्वारा पर मेटल डिडेक्टर लगाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मॉकपोल किया गया।

127 मशीनों में होगा मॉकपोल
बताया गया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों का रेंडम तरीके से १२७ मशीनों में एक हजार वोट डाल कर मॉकपोल किया जाएगा। 25 मशीनों में1200, 51 मशीनों में 1008 और 51 मशीनों में 512 वोट डाल कर मॉकपोल किया जाना है।

Updated on:
06 Jul 2018 11:25 am
Published on:
06 Jul 2018 11:18 am