रीवा

Rewa News: ‘नौटंकी मत कर, FIR ठोक दूंगा’…थाने के गेट पर बैठे बीजेपी नेता और TI में बहस

BJP leader TI argument viral video: बीजेपी नेता का आरोप- टीआई ने मेरा अपमान किया, तू-तड़ाक से बात की और सिर पर थप्पड़ मारा, कोरेक्स तस्कर के आरोप में पकड़े गए आरोपी के बचाव में थाने पहुंचे थे भाजपा नेता।
2 min read
Aug 25, 2026
BJP leader TI argument
bjp leader ti vijay singh argument civil lines police station, थाने के बाहर बीजेपी नेता और टीआई के बीच बहस (SOURCE-PATRIKA)

Rewa BJP leader TI argument viral video: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में टीआई और भाजपा नेता के बीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सिविल लाइन थाने के बाहर का है, वीडियो में सिविल लाइन थाना प्रभारी और स्थानीय बीजेपी नेता के बीच जमकर बहसबाजी होते दिखाई व सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को पुलिस ने कोरेक्स सिरप की तस्करी के आरोप में पकड़ा था और इसी व्यक्ति के बचाव में निष्पक्ष जांच का आवेदन देने के लिए थाने पहुंचे थे।

नौटंकी मत करो, FIR ठोक दूंगा- थाना प्रभारी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी नेता बंसीलाल साहू अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए थे, इसी दौरान वहां पर टीआई विजय सिंह आते हैं। वो बीजेपी नेता से कहते हैं उठ यहां से अभी कार्रवाई हो जाएगी, तो समझ में आ जाएगा। इस पर बीजेपी नेता बंसीलाल साहू ने कहा कि- मैं आवेदन देने आया था, तो थाने वाले बोले कि आपका आवेदन कोई नहीं लेगा, निकलो यहां से..तो मैं क्या करूं सर। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बातचीत शुरू हो जाती है और टीआई विजय सिंह इस दौरान ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि बंशीलाल साहू नाम है न तेरा, अभी तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देता हूं और फिर देखता हूं कि तू क्या करता है?

देखें वीडियो-

अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया- बीजेपी नेता

बीजेपी नेता बंशीलाल साहू ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने एक आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप जब्त की थी। पुलिस ने ठेला संचालक पंकज साहू को हिरासत में लिया है। बीजेपी नेता का कहना है कि पुनीत निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हम निष्पक्ष जांच का आवेदन देने पहुंचे थे लेकिन पुलिसकर्यिों ने बदतमीजी की। बीजेपी नेता का आरोप है कि- जब वो थाने के गेट पर धरने पर बैठे थे तब टीआई विजय सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया।

'कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई'

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में एक आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले व्यक्ति जिसका नाम पंकज साहू है को 12 शीशी नशीली सिरप कोरेक्स के साथ हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है और साथ ही ये भी बताया कि अगर भाजपा नेता को इस मामले में कोई आपत्ति या शिकायत थी तो उन्हें प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए थी। थाने के गेट पर बैठना ठीक नहीं है। भीड़ के दबाव में कोई काम नहीं किया जाएगा, जो नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Aug 2026 05:20 pm
Published on:
25 Aug 2026 05:17 pm